प्राकृतिक तरीके से वजन कैसे घटाएं।

प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने के लिए बहुत से उपाय हैं, अपने खान-पान तथा अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है, कुछ फिटनेस टिप्स तथा व्यायाम करके भी वजन घटाया जा सकता है।
बहुत अधिक वजन से हमारे शरीर मे बहुत सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जैसे कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक तथा जोड़ों में दर्द (घुटने के जोड़ों में) जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, अतः हमें अपने मोटापे को कंट्रोल करना चाहिए अन्यथा गंभीर बीमारियों का परिणाम भुगतना पड़ सकता है, बहुत से ऐसे टैबलेट तथा प्रोडक्ट हैं, जो मोटापे को बहुत कम समय में कम करने के विज्ञापन देते हैं, लेकिन मेरे हिसाब से प्राकृतिक तरीके से वजन कम करना ही सही है, अगर हम बहुत जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो वह हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है, बहुत ही जल्दबाजी में वजन कम करना स्वास्थ्य के लिए खतरा भी साबित हो सकता है। प्राकृतिक तरीके से वजन कम करने के बहुत से उपाय हैं, जिनके बारे में नीचे दिया गया है।
संतुलित आहार लेना चाहिए।
प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए। जैसे कि हरी सब्जियां, फल, दाल एवं साबुत अनाज आदि को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए, इसके साथ ही हमको कुछ भोज्य पदार्थों का परहेज भी करना चाहिए जैसे कि जंक फूड, तला भुना हुआ भोजन तथा अधिक चीनी से बने हुए कोल्ड ड्रिंक एवं खाद्य पदार्थों का परहेज करना चाहिए।
नियमित व्यायाम करना चाहिए
प्राकृतिक तरीके से वजन कम करने के लिए खाने पीने की वस्तुओं के साथ-साथ नियमित व्यायाम की जरूरत होती है, हमें सुबह और शाम को नियमित व्यायाम करना चाहिए और हमें व्यायाम में कम से कम एक से डेढ़ घंटे का समय देना चाहिए घर में अगर लिफ्ट है, तो लिफ्ट का प्रयोग ना करें। अधिकतर सीढिओ का प्रयोग करना चाहिए, इसके साथ-साथ साइकिलिंग करना, तेज चलना, दौड़ना, व्यायाम एवं योग भी कर सकते हैं, यह सभी वजन घटाने के प्राकृतिक उपाय हैं। इनका प्रयोग करके आप वजन कम कर सकते हैं।
पर्याप्त पानी पीना चाहिए
प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने के लिए हमें पर्याप्त पानी पीना चाहिए 1 दिन में काम से कम 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए नींबू पानी पीना भी काफी लाभदायक साबित होता है, बाजार में 5 या ₹10 पीस पर नींबू मिल जाते हैं, आधा लीटर पानी में आधा नींबू निचोड़ कर डालना चाहिए, उसमें बहुत ही कम मात्रा में नमक भी डालें, तथा चीनी से बने प्रोडक्ट या कोल्ड ड्रिंक का प्रयोग ना करें।
पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें
मोटापा कम करने के लिए पर्याप्त नींद लेनी चाहिए कम नींद लेने से भूख बढ़ सकती है, इसलिए कम से कम 8 से 10 घंटे सोना चाहिए यह तरीका भी प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने में सहायक साबित होता है।
भोजन को नियंत्रित मात्रा में लें।
भोजन करते समय यह ध्यान देना चाहिए जितना हो सके कम मात्रा में भोजन करना चाहिए अपने भोजन को धीरे-धीरे और चबा-चबाकर खाना चाहिए इसके लिए आप छोटे प्लेट का भी उपयोग कर सकते हैं।

अगर आप दिन में तीन बार भोजन करते हैं, तो दिन में दो बार भोजन करने का प्रयास करें। अगर भूख ज्यादा लगती है, तो हल्के फुल्के नाश्ते से भी काम चला सकते हैं, लेकिन नाश्ते तथा भोजन में तेल, डालडा या घी से बने खाद्य पदार्थों का प्रयोग भूल कर भी ना करें।
तनाव कम करें ।
प्राकृतिक तरीके से वजन कम करने के लिए आपको तनाव मुक्त जिंदगी जीने की कोशिश करनी चाहिए तनाव मुक्त होने के लिए मेडिटेशन तथा योग जैसी अपने मनपसंद गतिविधियों का प्रयोग करना चाहिए बहुत से लोगों में देखा गया है, कि तनाव के कारण भी मोटापा बढ़ सकता है।
प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने की दर1/2 से 1 किलो प्रति सप्ताह माना जाता है, अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है, या बहुत तेजी से बढ़ रहा है, या कम नहीं हो रहा है, तो अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। कुछ ऐसी बीमारियां भी होती हैं, जिनके कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है, ऐसी स्थिति में जिला अस्पताल मे संपर्क करें।
मोटापे से होने वाली परेशानियां।
मोटापे से होने वाली परेशानियों का जिक्र किया जाए तो बहुत सारी दिक्कतें मोटापे के कारण होती हैं, जो हमें समाज में सोचने पर मजबूर कर देती हैं, कहीं पार्टी या फंक्शन में अगर हम उपस्थित होना चाहते हैं, तो अपने मोटापे को लेकर हम काफी शर्मिंदगी महसूस करते हैं, मोटापे की वजह से हम कहीं ठीक से खड़ा भी नहीं हो सकते हैं, और हम बार-बार बैठने की जगह की तलाश में इधर-उधर देखते रहते हैं।

बहुत से लोगों को ज्यादा समय तक खड़ा रहने में अपने वजन के कारण उनके घुटने में दर्द महसूस होने लगता है, हाइट से अधिक अगर मोटापा आपके शरीर में है, तो उसे ध्यान देने की जरूरत है, उसे अनदेखा न करें। तथा प्राकृतिक तरीके से वजन घटाने की कोशिश करें।
लेखक के सुझाव।
ऊपर दिए गए सुझाव नॉर्मल स्थिति के लिए हैं, अगर मोटापे से संबंधित आपको कोई बीमारी है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लेना अंत्यन्त अनिवार्य है, गंभीर परिस्थितियों में डॉक्टर के सलाह अनुसार ही इलाज करें। अगर आपका मोटापा नॉर्मल स्थिति से बढा है, या नॉर्मल तरीके से बढ़ रहा है, तो उसको ठीक करने के लिए ऊपर दिए गए उपाय काफी सही है, इसके लिए आपको डॉक्टर के पास जाने की कोई जरूरत नहीं है, लेखक आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है, अगर आप किसी और बीमारी या संक्रमण से जूझ रहे हैं, और अगर आप हमसे सलाह लेना चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। ताकि हम आपको उचित सुझाव दे सके। आपको उचित सुझाव देना हमारा परम धर्म है।
good sir content
कमेंट करने के लिए धन्यवाद आपको लेखक आपका सम्मान करता है धन्यवाद