प्रेगनेंसी में पेशाब की जगह दर्द क्यों होता है?
प्रेगनेंसी मैं पेशाब की जगह दर्द क्यों होता है यह सवाल गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है बहुत सी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान यह समस्या बनी रहती है।
महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान दर्द का अनुभव होना स्वाभाविक है ,परंतु अगर यह दर्द किसी खास जगह पर होना या आवश्यकता से अधिक दर्द चिंता का कारण बन जाता है।

प्रेगनेंसी महिलाओं के जीवन में कई तरह के अनुभव लाता है, जिन महिलाओं को पहली प्रेगनेंसी होती है, उनको काफी कुछ जानने की उत्सुकता रहती है, तथा प्रेगनेंसी को लेकर वह काफी असहजता महसूस करती हैं, प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले दर्द तो कई प्रकार के हैं, लेकिन कभी-कभी प्रेगनेंसी में पेशाब की जगह दर्द या जलन का होना प्रेग्नेंट महिलाओं को परेशान कर सकता है।
प्रेगनेंसी में पेशाब की जगह ( मूत्र मार्ग) मैं दर्द के बहुत से कारण है। जिनके बारे में नीचे कुछ पत्तियों के द्वारा बताया गया है, जिसे प्रेग्नेंट महिलाओं को अवश्य समझना चाहिए।
UTI ( यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन)
प्रेगनेंसी के दौरान प्रेग्नेंट महिला के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं, हार्मोनल बदलाव का होना भी स्वाभाविक है, कुछ बदलाव ऐसे होते हैं, जिनके कारण पेशाब की जगह दर्द महसूस होता है, जैसे कि प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ना तथा कमजोर इम्यूनिटी के कारण बैक्टीरिया आसानी से पनप जाते हैं, ऐसी स्थिति में पेशाब की जगह दर्द तथा जलन महसूस होता है।
गर्भाशय( बच्चेदानी) का दबाव।
- जैसे-जैसे गर्भ में पल रहा बच्चा बढ़ता है, तो वह गर्भाशय पर दबाव डालता है, जिसके कारण पेशाब पूरी तरह से खाली नहीं हो पाता है, ऐसी स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिस कारण से प्रेगनेंसी के दौरान पेशाब की जगह दर्द हो सकता है।
वेजाइनल इनफेक्शन।
वजाइनल इन्फेक्शन के कारण भी गर्भवती महिलाओं को पेशाब की जगह दर्द, सुजन तथा जलन की समस्या हो सकती है, प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी साफ सफाई तथा अपने स्वास्थ्य का सदा ख्याल रखना चाहिए खुद की समस्याओं से निजात पाने के लिए अपने शरीर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है।

किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन की खतरे से बचने के लिए अपने अंदरूनी अंगों को साफ तथा स्वच्छ रखें अगर फिर भी किसी भी प्रकार का इन्फेक्शन होने का खतरा आपको महसूस होता है, तो अपने डॉक्टर से सलाह भी अवश्य लेना चाहिए।
प्रेगनेंसी के दौरान पेशाब की जगह होने वाले दर्द के के समय क्या करना चाहिए इसके बारे में कुछ जानकारियां दी गई हैं, जिनको अच्छी तरह से समझ लेने की आवश्यकता है।
प्रेगनेंसी के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए तथा पेशाब को कभी भी रोक कर नहीं रखना चाहिए जब भी आपको पेशाब लगे तो तत्काल पेशाब करें पेशाब करते समय पेशाब पूरा करें, तथा उसके बाद पेशाब की जगह को अच्छी तरह से साफ करें, तथा उसे सुखा रखने का प्रयास करें, साफ सफाई के द्वारा होने वाले इन्फेक्शन से बचा जा सकता है, तथा संक्रमण का खतरा भी कम रहता है, प्रेगनेंसी के दौरान अपने परिवार में ही रहे तथा किसी प्रकार की समस्या आने पर अपने पति-पिता या अपनी मां से शेयर अवश्य करें।
एंटीबायोटिक तथा दर्द की दवाएं।
प्रेगनेंसी के दौरान अगर पेशाब की जगह दर्द होता है, तो ऐसी स्थिति में बहुत सी महिलाएं एंटीबायोटिक तथा दर्द की दावाओ का सेवन बिना डॉक्टर के सलाह के करती हैं, ऐसा करना हानिकारक ही नहीं जानलेवा भी हो सकता है, इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान किसी भी प्रकार का दर्द, जलन या सूजन होने पर बिना डॉक्टर से सलाह लिए बिना किसी भी प्रकार की दावाओ के सेवन से बचना चाहिए।
किन-किन लक्षणों को अनदेखा न करें।
- अगर प्रेगनेंसी के दौरान बार-बार पेशाब आता है।
- पेशाब करते समय जलन होना तथा बदबूदार पेशाब का आना।
- प्रेगनेंसी के दौरान धुंधला पेशाब का होना या नीचे पेट में दर्द होना।
- तेज बुखार होने पर तथा अधिक दर्द होने पर व मौसम के हिसाब से अगर आपको अधिक ठंड लग रही है।
- कमर या उसके बगल में दर्द होना।
- मूत्र मार्ग से खून या पानी का आना।
- उल्टी चक्कर या बच्चे की हलचल कम होना।
ऊपर दिए गए कुछ शारीरिक संकेत हैं, जिसे अनदेखा नहीं करना चाहिए अगर आपके गर्भावस्था के समय ऐसा कोई भी एक लक्षण महसूस होते हैं, तो अपने डॉक्टर से तत्काल संपर्क करें तथा डॉक्टर के परामर्श अनुसार(UTI) की जांच भी आवश्यक कर लें।
प्रेगनेंसी के दौरान स्त्री के शरीर में काफी तरह के बदलाव होते हैं, और इन बदलाव के कारण स्त्री का सेहत सामान्य नहीं रहता। अतः इस समय उसे अधिक देखरेख की आवश्यकता होती है।

मां का स्वस्थ होना सदैव आवश्यक है, गर्भावस्था के समय भारी वस्तुओं को उठाने से परहेज करना चाहिए।
ध्यान देने योग्य बातें।
प्रेगनेंसी के समय सेहत संबंधी किसी प्रकार की समस्या अगर प्रेग्नेंट महिला को है, तो उसे तत्काल अपने घर के बड़े बुजुर्गों को शेयर करनी चाहिए तथा उसके उपरांत अपने परिजनों के सॉन्ग अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। अपने घरेलू डॉक्टर के परामर्श अनुसार कोई भी कदम उठाना चाहिए, प्रेगनेंसी के समय पेशाब की जगह दर्द अगर आपको है, तो आप अपना चेकअप अवश्य कर ले। तथा प्रेगनेंसी संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेना चाहिए क्योंकि उचित सलाह व जानकारी चेकअप के बाद आपका डॉक्टर ही दे सकता है।
लेखक आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता है। आप अपने जीवन में स्वस्थ रहें अगर आप किसी और समस्या से जूझ रहे हैं, तो उस समस्या के बारे में कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं, लेखक आपको उचित सुझाव देने की कोशिश सदैव करता रहेगा। धन्यवाद-