रेडक्रॉस द्वारा मनाया गया मासिक धर्म स्वच्छता दिवस : बच्चियों के बीच सेनेटरी पैड का किया वितरण

बलिया:–जिलाधिकारी/अध्यक्ष मंगला प्रसाद सिंह के निर्देशन के क्रम में कोषाध्यक्ष/ जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में गुरुवार को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर निधरिया स्थित राजकीय बालिका गृह में इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाजकार्य विभाग के रेडक्रॉस सोसाइटी से इंटर्नशिप कर रहे छात्र/छात्राओं द्वारा बालिका गृह की बच्चियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित अधीक्षिका अमिता रानी जैन ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सुरक्षित सेनेटरी पैड के उपयोग से कई प्रकार के संक्रमण एवं बीमारियों से बचाव संभव है। वन स्टाप सेन्टर की काउंसलर पूजा सिंह ने बच्चियों को नियमित स्वच्छता अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान इंटर्नशिप कर रहे छात्राओं ने बच्चियों को मासिक धर्म से जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों के बारे में भी जागरूक किया तथा स्वच्छता अपनाने का सुझाव दिया। इस मौके पर जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय समाजकार्य से इंटर्नशिप कर रहे छात्र अविनाश सिंह नंदन, नितेश पाठक, खुश्बू तिवारी, राधा पर्वत , रुचि वर्मा, गरिमा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top