हाई ब्लड प्रेशर(Hypertension) में क्या नहीं खाना चाहिए।जाने इसके टॉप 10 सीक्रेट।
हाई ब्लड प्रेशर जिस भी व्यक्ति को होता है। उसे खाने पीने की वस्तुओं में बड़ा परिवर्तन करना पड़ता है। तथा हर बार कुछ नया खाने से पहले यह सोचना पड़ता है। कि हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए।

हमको यह भी जान लेना चाहिए कि हाई ब्लड प्रेशर होता क्यों है? कौन सी गलती हम कर बैठते हैं। कि हमें ऐसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। नीचे कुछ जानकारियां दी गई हैं। ताकि हमको यह पता चल सके की हाई ब्लड प्रेशर हमारे शरीर में होता क्यों है?
क्यों होता है? हमारे शरीर में हाई ब्लड प्रेशर।
हाई ब्लड प्रेशर( उच्च रक्तचाप) मानव शरीर में एक बहुत ही गंभीर बीमारी है। यह तब होता है। जब रक्त आपकी धमनियों की दीवारों पर सामान्य से अधिक दबाव बनाने लगता है। हाई ब्लड प्रेशर होने के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं।
- सोडियम( नमक) अधिक मात्रा में खाने से होता है।
- नियमित व्यायाम न करने से भी हो सकता है।
- अधिक वजन तथा आवश्यकता से ज्यादा मोटापे से भी हो सकता है।
- धूम्रपान और तंबाकू का सेवन भी इसके कारण हो सकते हैं।
- तनाव और बढ़ती उम्र भी इसके होने के कारण है।
- किडनी की कुछ बीमारियां मधुमेह( डायबिटीज) भी इसके होने के कारण हो सकते हैं।
- अत्यधिक मदिरा का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर होने के लक्षण।
हाई ब्लड प्रेशर होने के कोई सटीक लक्षण तो नहीं होते हैं। लेकिन फिर भी कुछ शरीर के स्वास्थ्य में बदलाव आते हैं। जो इस प्रकार है।
- सर में दर्द का होना।
- आपके सर में चक्कर आना।
- धुंधला दिखाई देना।
- सीने में दर्द महसूस होना।
- बहुत अधिक गुस्सा आना।
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है। तो ऊपर दिए गए सभी लक्षण हाई ब्लड प्रेशर होने लक्षण स्वरूप आते हैं।

ऊपर दी गई लाइनों में ब्लड प्रेशर क्यों होता है। तथा ब्लड प्रेशर होने के लक्षण कौन-कौन से हैं। इनके बारे में बताया गया है। ब्लड प्रेशर में हमें क्या नहीं खाना चाहिए क्या-क्या खाने से परहेज करना चाहिए यह जानने की आवश्यकता कुछ भी खाने से पहले पड़ती है।
यह जानने की बहुत ही अधिक जरूरत होती है। कि हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए। कुछ परहेज हैं। जो हाई ब्लड प्रेशर में करने की जरूरत पड़ती है।
हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाने से करें परहेज।
- कोशिश करना चाहिए कि जितना ज्यादा हो सके कम नमक खाएं।
- सुबह शाम नियमित व्यायाम करना चाहिए।
- वजन अपने हाइट के अनुसार नियंत्रित रखना अति आवश्यक है।
- तनाव मुक्त जिंदगी जीने की कोशिश करें।
- धूम्रपान तथा मदिरा के सेवन से परहेज जरूरी है।
- समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच अवश्य करा लें।

ऊपर दी गई जानकारी आपको कैसी लगी आप उससे संतुष्ट हैं। या नहीं है हमें अपने विचारों से अवगत कराने के लिए नीचे कमेंट करें। तथा अगर आप किसी परेशानी या समस्या के बारे में जानकारी चाहते हैं। या आप किसी बीमारी से ग्रस्त है। उसके बारे में सुझाव चाहते हैं। तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करें धन्यवाद।